जौनपुर: डिजिटल क्रोप सर्वे के तहत तहसीलों में दिया गया प्रशिक्षण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एग्री स्टेक परियोजना के अंतर्गत डिजिटल क्रोप सर्वे ( ई-खसरा पड़ताल) के संबंध में जनपद के समस्त तहसीलों के चयनित सर्वेयरो, सुपरवाइजर एवं वेरीफायरो का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सर्वे के दौरान समस्या होने पर निम्न मास्टर ट्रेनरों के नंबर पर संपर्क कर समस्या का निस्तारण कर समयबद्ध तरीके से ई-खसरा पड़ताल का कार्य करें। सर्वे के समय जिन मास्टर ट्रेनर्स से सम्पर्क किया जा सकता है उनमें ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रतीक उपाध्याय मो. नंबर 8299405282, उप परियोजना निदेशक कृषि प्रसार रमेश चंद्र यादव मो. नंबर 9415651776, सदर तहसील के लिए नायब तहसीलदार अजीत कुमार जायसवाल 8375980880, नायब तहसीलदार विक्रम पासवान 9910837740, मडि़याहूं तहसील के लिये नायब तहसीलदार संदीप सिंह 7052058565, मीना गौड़ 9837795888, मछली शहर के लिए सूरज कुमार पटेल नायब तहसीलदार 9936666959, बदलापुर के लिए राजकुमार सोनकर 9415752897, शाहगंज के लिए शैलेंद्र कुमार 9807823172, केराकत तहसील के लिए वीरेंद्र कुमार यादव नायब तहसीलदार 9971193668, एवं अमित कुमार सरोज 6394767670 पर संपर्क कर खसरा पड़ताल का कार्य संपादित करना सुनिश्चित करें। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सार्इं तेजा सीलम, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद सहित सभी जनपद स्तरीय एवं तहसील स्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं सर्वेयर उपस्थित रहे।
![]() |
Advt. |