जौनपुर: भाजपा महिला मोर्चा ने चालकों व सफाई कर्मियों को बांधी राखी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के पर्व रक्षाबंधन को भाजपा महिला मोर्चा ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रागिनी सिंह के नेतृत्व में महिला मोर्चा के पदाधिकारी ने ऑटो रिक्शा और सफाई कर्मियों के साथ रक्षाबंधन के त्योहार को बखूबी मनाया। इस अवसर पर रागिनी सिंह ने कहा कि रक्षा बंधन स्नेह यात्रा प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा व सासंद राज्य सभा गीता शाक्य के मार्ग दशर््ान में चल रहे कार्यक्रम के अन्तर्गत बुधवार की सुबह टी डी कालेज के दक्षिणी गेट पर सफाई कर्मी को और रिक्शा चालकों को राखी बांधकर शुभकामनाएं दी और मिठाई खिलाकर उनके साथ इस पावन पर्व को समूह की बहनों द्वारा मनाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से वो लोग जो पारिवारिक दायित्वों को लेकर घर से दूर रहते है और रक्षा बंधन के त्योहार में अपने बहनों के बीच नही पहुंच पाते उन सभी को राखी बांधकर और मिठाई खिला कर उनकी लंबी उम्र की कामना की गई और उनकी हौसलों की आफजाई भी की गई। इस अवसर पर हमारे महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष राखी सिंह, मंडल दक्षिणी की मंडल अध्यक्ष सीमा तिवारी और समूह की बहनों में उषा मौर्य, शकुंतला, नीलम और सुमन वि·ाकर्मा की उपस्थिति रही।