जौनपुर: चिकित्सा कार्य को सेवा समझकर किया डॉ.रामनारायण ने:संदीप | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
होम्योपैथिक वेलफेयर आर्गनाइजेशन के बने राष्ट्रीय अध्यक्ष
जौनपुर। भारत विकास परिषद शौर्य शाखा के अध्यक्ष डॉ. संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में वरिष्ठ चिकित्सक व शौर्य शाखा के मार्गदशर््ाक मंडल के सदस्य डॉ. राम नारायण सिंह की उपलब्धि पर स्वागत समारोह का आयोजन नगर के वाजिदपुर कन्हईपुर में हुआ। गौरतलब हो कि 52 वर्षों से होम्योपैथिक चिकित्सा के रूप में जनसेवा कर रहे डॉ. रामनारायण सिंह को होम्योपैथिक वेलफेयर आर्गनाइजेशन का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। सर्वप्रथम शौर्य शाखा परिवार के पदाधिकारियों द्वारा माला पहनाकर व बुकें देकर डॉ. सिंह को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. रामनारायण सिंह ने कहा कि उन्होंने सम्पूर्ण जीवनपर्यन्त चिकित्सा को व्यवसाय न समझकर सेवा के रूप में कार्य किया। संस्थाध्यक्ष डॉ. संदीप पाण्डेय ने कहा कि श्री सिंह के कार्यों की तुलना धार्मिक ग्रन्थ गीता की स्थितप्रज्ञ अवस्था से की जा सकती है। इस अवसर पर शोभा सिंह, डॉ. सम्पूर्णानन्द अस्थाना, राघवेन्द्र सिंह, अजीत सिंह टप्पू, प्रशान्त विक्रम सिंह, सतेन्द्र अग्रहरि, वीडी शर्मा, यूपी सिंह, अतुल सिंह, डॉ. तूषार सिंह, संजय अस्थाना आदि उपस्थित रहे। संचालन पंकज सिंह ने किया तथा आशुतोष सिंह ने आभार व्यक्त किया।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |