जौनपुर: महाकाली धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बक्शा जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र अंतर्गत सुजियामऊ गांव में स्थित ऐतिहासिक महाकाली माता मंदिर में दशर््ान पूजन करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महाकाली मंदिर में दशर््ान और कड़ाही चढ़ाने के लिए जनपद और अगल बगल के जिलों से भी दशर््ानार्थी पूरे सावन मास में शुक्रवार और सोमवार को आते हैं। शहर के उत्तर भाग के लगभग सभी व्यापारी सावन मास में महाकाली मंदिर में दशर््ान पूजन करने जरूर आते हैं मान्यता है कि यहां मन्नत मांगने पर पूरी होती है मान्यता पूरी होने पर सावन मास में दशर््ानार्थी यहां आकर मंदिर में कड़ाही चढ़ाते हैं। सावन का अंतिम सोमवार होने के नाते दोपहर बाद तक दशर््ानार्थियों की भीड़ उमड़ी रही।
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent


