जौनपुर: भोलेनाथ के नारो से गूंजा श्री गौरीशंकर धाम | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज जौनपुर। श्री गौरीशंकर धाम पर आठवें सोमवार के दिन स्थानीय लोगों के साथ नाम मात्र कांवरियों की भी भीड़ रही। भोर से ही स्थानीय लोगों ने जलाभिषेक करना शुरू कर दिया। शिव भकतो की लंबी कतारें देखने को मिला सीसीटीवी कैमरे से पूरे मंदिर परिसर की निगरानी की जा रही थी। आठवे सोमवार को देखते हुए दूर दराज से भी भक्तगण आकर सुबह से ही लाइन में खड़े होकर अपने बारी का इंतजार करते हुए भगवान भोलेनाथ का पूजन अर्चन किया। पूरा क्षेत्र जय बम भोले भोलेनाथ के जयकारों से गूंजायमांन रहा। थानाध्यक्ष सैयद हुसैन मुंतजर ने बताया कि पूरे सावन मास में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे स्थानीय लोगों की मदद एवं मंदिर प्रबंधक के सहयोग से सकुशल श्रावण मास का मेला समाप्त हुआ।
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent



