जौनपुर: गायत्रीनगर वासियों ने विधायक का स्वागत कर जताया आभार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
ट्रंसफार्मर की क्षमता वृद्धि कराने से खुश हैं बाजारवासी
खुटहन जौनपुर। गायत्रीनगर बाजार स्थित गैस ऐजेंसी के पास लगे 100 केवीए के ट्रांसफार्मर की क्षमता में वृद्धि करते हुए 250 केवीए की उच्च क्षमता वाला नया ट्रांसफॉर्मर लगा दिये जाने से खुश बाजार वासियों ने सोमवार को विधायक रमेश सिंह का आभार जताते हुए माला फूल से स्वागत किया। विधायक ने लगाए गये नये ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन करते हुए कहा कि शाहगंज विधानसभा में जितने भी निम्न क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर है, उनकी क्षमता में वृद्धि की जाएगी। इसके लिए वह ऊर्जा मन्त्री को पत्र लिखकर उन्हें अवगत करा चुके है। अतिशीघ्र ही इन सभी ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता में वृद्धि करा दी जाएगी। सेवानृवित्त शिक्षक उदयभान सिंह, राजेश कुमार सिंह,तालुकदार सिंह, जय सिंह, कृष्ण लाल, छत्रपाल सिंह, विजय तिवारी आदि लोगों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |



