BREAKING

केराकत: गोमतेश्वर मंदिर पर जलाभिषेक को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

केराकत। स्थानीय क्षेत्र के गोमतेश्वर महादेव शिव मंदिर में सावन के आखिरी सोमवार पर पूजा अर्चना करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर की सुरक्षा के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने मंदिर परिसर में लगाए गए कैमरों की जांच किया जिसमें सब कुछ ठीक पाया गया। मंदिर में जलाभिषेक के दौरान किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए जिले के कई उपनिरीक्षक समेत भारी संख्या में पुलिस बल मंदिर में लगाऐ गये थे। पुलिसकर्मी द्वारा मन्दिर पर बनाये गये कंट्रोल रूम से मेले में आये दशर््ानार्थियों को समय-समय पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सूचना दिये जा रहे थे। इसके अलावा देवकली में स्थित शिवमंदिर, शिवनगर आदि शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर हेड कांस्टेबल अजय सिंह, हेड कांस्टेबल योगेश चौधरी, कांस्टेबल प्रभाकर यादव, कांस्टेबल पुष्पेंद्र वर्मा, म.का. प्रीति सिंह, आशनी सिंह, कलावती देवी, मन्दिर के पुजारी व पंडा शिवशंकर दुबे, आशीष दुबे, रामकृत गिरी, मन्दिर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र यादव सहित तमाम लोग उपास्थित रहे।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें