BREAKING

जौनपुर: रोजगार मेले में 175 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: रोजगार मेले में 175 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

करंजाकला, जौनपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्धिकपुर में सोमवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया जिसमें 225 अभ्यर्थियों मंे से 175 अभ्यर्थीयो का चयन हो गया। राजकीय आईटीआई में न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर नोएडा कंपनी द्वारा प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। जिसमें जनपदों के विभिन्न ट्रेडो से पास आउट लगभग 225 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। कंपनी के एचआर द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से 175 लोगों का चयन किया गया। राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य मनीष कुमार पाल ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि जिन अभ्यर्थियों का चयन नहीं हो पाया है उन्हें निराश नहीं होना चाहिए बल्कि इससे सीख लेनी चाहिए और आगे भविष्य में आयोजित होने वाले केंपस प्लेसमेंट या रोजगार मेले में जरूर भाग लेना चाहिए क्योंकि आईटीआई पास आउट बच्चों के लिए रोजगार के अनेक अवसर रोजगार मेला में प्रदान किया जाता है। इसलिए आईटीआई कर चुके सभी छात्रों को रोजगार मेला में भाग लेना चाहिए। इस दौरान प्लेसमेंट इंचार्ज सुनील कुशवाहा, अमित सिंह, संदीप यादव, शशिकांत सिंघानी, भैरवनाथ सिंह, रंजीत सिंह  इत्यादि कर्मचारी मौजूद रहे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*@mirkashiofficial HEER By MIRKASHI بیر हीर mirkashiofficial1001@gmail.com, Contact us : 918287571753  Hello! Mirkashi is a Fashion brand, with a clean and minimal aesthetic. The identity of Mirkashi starts with the brand aesthetic "Modern Minimalism". The main strength of the brand lies in the effortlessly display a strong urban sense of style, and are constantly experimenting and redefining their fashion boundaries.   We are thrilled to announce the arrival of our new Spring/Summer’23 collection - Vibrant, beautiful and full of life- “HEER”    Please find the look book attached Visit our Instagram page-@mirkashiofficial https://instagram.com/mirkashiofficial?igshid=NTc4MTIwNjQ2YQ==*
Advt.



नया सबेरा का चैनल JOIN करें