जौनपुर: पंचायत भवन से हजारों का सामान चोरी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सिरकोनी जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के सुल्तानपुर द्वितीय गांव के पंचायत भवन से रविवार की रात चोर सीसीटीवी कैमरा सहित हजारों रु पये का अन्य सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी सुबह गांव के लोगों को हुई। प्रधान अनिता अशोक सिंह ने बताया कि चोर सीसीटीवी कैमरा,सोलर पैनल,कनेक्शन पाइप,आदि उठा ले गए है। इसकी तहरीर पुलिस व खंड विकास अधिकारी अस्मिता सेन को दे दी गयी है। घटना के बाद गांव के लोगों में काफी आक्रोश है। सूचना के बाद पुलिस खोजबीन में लग गयी है। चोर छत के रास्ते घटना को अंजाम दिए।
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent


