जौनपुर: मछुवारा गोमती नदी में लापता, राजेपुर के पास मिली नाव | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सिरकोनी जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव निवासी 56 वर्षीय मछुवारा रविवार की देर शाम से गोमती नदी में लापता हो गया है। वह मछली पकड़ने गया था। उसकी नाव जलालपुर क्षेत्र के राजेपुर गांव के मल्लाह बस्ती के पास मिली। उक्त गांव निवासी छोटेलाल निषाद अपनी नाव से शाम को मछली पकड़ने के लिए गया था। रात जब वह घर नही पहुंचा तब परिवार के लोगों को कुछ शंका हुई। वे लोग गोमती नदी में काफी दूर तक उसे ढूं़ढने का प्रयास किये। पुलिस को भी सूचना दिया। पुलिस भी देर तक नदी में उसे खोजबीन करवाती रही परन्तु कुछ पता नही चल सका। छोटेलाल के दो पुत्र राजेपुर रामेश्वरम गांव में ही अपने चाचा के साथ रहते है। उन दोनो ने नदी में पिता व उसकी नाव की खोज रहे थे। थोड़ी ही देर बाद नदी के पानी के बहाव के साथ नाव राजेपुर की मल्लाह बस्ती के पास नदी में दिखी। दोनो पुत्र तैर कर नाव के पास पहुंच गए। उन्होंने देखा कि नाव में केवल पिता की चप्पल थी। नाव को किनारे लाकर बांध दिया। उसके बाद अपने गांव के लोगो को सूचना दिया। फिलहाल काफी लोग खुद ही नदी में छोटेलाल को खोज रहे है। सोमवार के दिन में भी उसका पता नही लगा। छोटेलाल के तीन पुत्र रविन्द्र कुमार,धर्मेंद्र कुमार व जितेंद्र कुमार है। जितेंद्र कुमार पिता के साथ रहता है। बाकी दोनो पुत्र अपने चाचा के साथ राजेपुर रामे·ारम गांव में रहते हैं। घटना के बाद से छोटेलाल की पत्नी आशा निषाद व अन्य का रो रोकर बुरा हाल है। थानाप्रभारी से पूछने पर बताया गया कि रात को 112 डायल पुलिस मौके पर गयी थी। खोजबीन की जा रही है।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |


