जौनपुर: डॉ.प्रमोद के सिंह राजनीति की पाठशाला के बने प्रदेश अध्यक्ष | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज जौनपुर। राजनीति की पाठशाला के संस्थापक डॉ. अजय पांडेय द्वारा प्रणवम् स्कूल के संस्थापक डॉ. प्रमोद के सिंह को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जाने पर क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। गौरतलब हो कि डॉ. प्रमोद के. सिंह को शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने के उपलक्ष्य में इंटरनेशनल पीस यूनिवर्सिटी जर्मनी द्वारा मानद उपाधि, नेपाल के उपराष्ट्रपति द्वारा भारत ज्योति अवार्ड, प्रोफेसर भाष्करी के द्वारा शिक्षा रत्न एवार्ड, थाइलैंड के उपराष्ट्रपति द्वारा प्राइड आफ इंडिया एवार्ड, अमेरिका के बाल्सब्रिाज यूनिवर्सिटी डोमिनिका द्वारा मानद उपाधि सहित अन्य उपाधियो से सम्मानित किया जा चुका है। डॉ. प्रमोद सिंह प्रणवम् स्कूल के संचालक हैं। इनके विद्यालय में ग्यारहवें राष्ट्रपति,मिसाइलमैन एपीजे अब्दुल कलाम, परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर सूबेदार योगेन्द्र सिंह यादव जैसे महान विभूतियों ने छात्रों और युवाओं को संबोधित किया है। इनके अतिरिक्त पद्मविभूषण से सम्मानित जगतगुरु रामभद्राचार्य वि·ाविद्यालय चित्रकूट के कुलाधिपति जगत गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने भी छात्रों को संबोधित किया है। डॉ. सिंह कांग्रेस पार्टी से मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके हैं,वे कांग्रेस पार्टी के पीसीसी सदस्य रह चुके हैं। वर्तमान में वे कांग्रेस पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर कार्य कर रहे हैं। राजनीति की पाठशाला का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले में डॉ. सिंह के समर्थकों में खुशी की लहर व्याप्त है।



