जौनपुर: आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन, फूंका पुतला, सौंपा ज्ञापन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
कैग रिपोर्ट में केंद्र सरकार द्वारा किये गये घोटाले को लेकर आक्रोश
जौनपुर। आम आदमी पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोपों के खिलाफ पूरे प्रदेश में गुरूवार को प्रदेशव्यापी विरोध प्रदशर््ान पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा किया गया। इसी संदर्भ में जनपद में भी पार्टी के जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना की अध्यक्षता में जोरदार तरीके से विरोध प्रदशर््ान कर पुतला दहन किया गया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने कहा कि आम आदमी पार्टी देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से यह मांग करती है कि मोदी सरकार के इन महाघोटाले के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच निर्देशित कर, दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए। उन्होंने ने बताया कि सीएजी रिपोर्ट में केंद्र सरकार द्वारा सड़क निर्माण से लेकर आयुष्मान योजना और अयोध्या डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा किये जा रहे निर्माण में भारी हेराफेरी की खबरें उजागर हुई हैं। इस रिपोर्ट से स्पष्ट है कि देश की जनता के पैसों का खुला भ्रष्टाचार हुआ हैं लेकिन केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किसी प्रकार की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की बात नहीं की जा रही हैं। उक्त प्रदशर््ान में प्रमुख रूप से शामिल हुए जिला महासचिव विनोद कुमार प्रजापति, जिला सचिव शैलेंद्र यादव, जिला कोषाध्यक्ष डॉक्टर दिवाकर मौर्य, दिलीप सिंह, धर्मेंद्र कुमार, विवेक यादव विक्की, गालिब शेख, अमित वि·ाकर्मा, कृष्ण कुमार, महेश यादव, दिलीप सरोज, हरिश्चंद्र, धीरज कुमार, शुभम श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार, प्रमोद सिंह, केपी गुप्ता, महेंद्र पाल, अरु ण भास्कर, रमाकांत चौबे, मोहम्मद शमीम, रमेश केसरी, बंटी अग्रहरि, अनिल कुमार, सोनू यादव, विशाल यादव, अवधेश यादव, जिया लाल यादव, अनुज कुमार, आयुष यादव, जयप्रकाश चौहान, इस्लाम खान, मिथुन गुप्ता, शिवजी मिश्रा, गोविंद द्य, उमाशंकर, शिवपूजन, जितेंद्र, अवनीश, दयाशंकर, मनोज, अरु ण, रु पेश शरद, अखिलेश, शिव सिंह, सुनील, साहेब लाल, राम बच्चन, धर्मेंद्, रविंद्र, विकास प्रजापति, जंग बहादुर यादव, विनोद यादव, राधेश्याम कश्यप, पुष्पा मौर्या, शाकिब, आशुतोष इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
![]() |
| Advt. |



