जौनपुर: सड़क दुघर्टना में बाइक सवार घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। क्षेत्र के सरायमोहिद्दीनपुर बाजार के समीप गुरु वार की दोपहर बाइक अनियंत्रित होकर पलटने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र पसाना गांव निवासी मनीष कुमार (24) पुत्र चन्द्र प्रकाश गुरु वार की सुबह बाइक से घर से शाहगंज आने के दौरान सरायमोहिद्दीनपुर बाजार के समीप बाइक अनियंत्रित होकर पलटने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायल की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |


