BREAKING

जौनपुर: साइबर ठगी के शिकार चार लोगों को वापस मिला पैसा | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

पुलिस व साइबर सेल की सक्रियता से मिली सफलता

शाहगंज जौनपुर। साइबर जालसाजों के चंगुल में फंसे महिला समेत चार लोगों का ठगी किया गया एक लाख अड़सठ हजार रु पया कोतवाली पुलिस व साइबर सेल टीम की सक्रियता से  पीडि़त के खाते में वापस आया तो भुक्तभोगियों ने पुलिस का शुक्रिया अदा किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के श्रीरामपुर रोड निवासी सीमा गुप्ता पत्नी स्व दीलीप कुमार गुप्ता के अकाउंट से 3 अगस्त 2022 को आनलाइन 40 हजार रु पये कट गए थे। जिसकी शिकायत पीड़िता ने साल भर पहले पंजाब नेशनल बैंक को दिया था। पैसा न मिलने पर पीडि़ता साल भर बैंक का चक्कर लगाती रही।थक हारकर पीडिता इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस व साइबर सेल को दिया। साइबर सेल की सक्रियता से महिला का पैसा 4 अगस्त 2023 को वापस कराया। इसी क्रम में उमाशंकर का 55 हजार रु पए ,मयंक अग्रवाल का 40 हजार रु पए व सोनू पुत्र सलीम के 33 हजार रु पए इनलोगों के अकाउंट में वापस कराया गया। पैसा वापस मिलने पर सभी लोगों ने क्षेत्राधिकारी सुभम तोंदी, प्रभारी निरीक्षक आदेश कुमार त्यागी व नीरजा शर्मा का आभार व्यक्त किया। इस संबंध में नीरज कुमार शर्मा का कहना है कि अगर किसी का आनलाइन फ्राड हुआ तो 1930 पर 24 घंटे के अन्दर कम्पलेन दर्ज कराए। अगर किसी कारण वश नही मुकदमा दर्ज करा पाया तो आनलाइन साइबर क्राइम गवर्नमेंट बेबसाइट पर जाकर कम्पलेन दर्ज कराकर अपना पैसा वापस पा सकता है।

*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें