BREAKING

जौनपुर: सहकारिता सदस्यता व वोटर चेतना अभियान की हुई बैठक | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुआ विशेष कार्यक्रम

जौनपुर। भाजपा कार्यालय पर सहकारिता के विशेष सदस्यता अभियान के निमित्त जिला स्तरीय बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि राकेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सर्वांगीण विकास में सहकारिता के महत्व को समझते हुए छह जुलाई 2021 को देश में सहकारिता मंत्रालय का गठन किया। आज सहकारिता के क्षेत्र में देश में उप्र अग्रणी भूमिका में है। उन्होंने कहा एक से 30 सितंबर तक सहकारिता का ऑनलाइन या ऑफलाइन विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। ग़रीब कल्याण और अंत्योदय की कल्पना सहकारिता से साकार होगी। सहकारिता बंधुओं और कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि अब उपेक्षा का समय समाप्त हो गया है। कहा कि मतदाता सूची में नाम बढ़ाने का कार्य चलेगा और आपत्ति दर्ज करने का कार्य भी चल रहा है। अपने अपने बूथ की मतदाता सूची का निरीक्षण कर जो उसमें कमियां हो उसको दूर कराएं और फार्म 6 भरकर नये मतदाता बनाने का कार्य करें। आभार मछलीशहर के जिलाध्यक्ष रामविलास पाल  ने करते हुये कहा कि पार्टी अपने अनुशासित कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और गतिशीलता के दम पर पिछले सभी रिकार्डों को तोड़ते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्र ने किया। इस मौके पर सांसद बीपी सरोज जिला महामंत्री गण पीयूष गुप्ता सुनील तिवारी अमित श्रीवास्तव मनोज दुबे जिला उपाध्यक्ष गण संतोष सिंह सुधाकर उपाध्याय सुरेन्द्र सिंघानियां राकेश शुक्ला विजय पटेल जिला मंत्री प्रमोद यादव उमाशंकर सिंह राज पटेल जयेश सिंह प्रमोद यादव विपिन द्विवेदी ओमप्रकाश सिंह राजेश सोनकर विजय लक्ष्मी साहू अंजना श्रीवास्तव पुष्पा शुक्ला पूर्व विधायक दिनेश चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें