नया सवेरा नेटवर्क
जलालपुर जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के खालिसपुरकला गांव के सामने वाराणसी जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की तड़के अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 45 वर्षीय एक महिला की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार खालिसपुर कला गांव के सामने एक महिला का शव पाए जाने पर ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय थाने पर दिया। सूचना पाते ही पुलिस बल एवं महिला कांस्टेबल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को लेकर शिनाख्त करने की कोशिश की परन्तु समाचार लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। प्रत्क्षदर्शियो की माने तो महिला देखने से विक्षिप्त प्रतीत होती थी। उसके सिर तथा मुख पर गंभीर चोट के निशान थे। महिला लाल रंग की साड़ी जिस पर गुलाब का फूल छपा हुआ था तथा कत्थई रंग का ब्लाउज पहने हुई थी। महिला के गले में माला थी। पुलिस ने शव को लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 |
Ad |
 |
Ad |
 |
Ad
|