जौनपुर: छात्राओं ने श्रद्धालुओं पर की पुष्पवर्षा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
धर्मापुर जौनपुर। सावन के अंतिम सोमवार को धर्मापुर के ऐतिहासिक शिवमंदिर पर मालती देवी इंटर कालेज सरैया मोड़ की स्काउट गाइड की छात्राओं ने मंदिर में दर्शन पूजन व जलाभिषेक करने आने वाले श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की। छात्राओं ने इस शिवमंदिर परिसर और अखड़ो घाट स्थित परमहंस बाबा मंदिर परिसर की भी साफ सफाई की। इस दौरान विद्यालय के डायरेक्टर एनके प्रजापति, उमेश यादव, राजीव यादव, रामकेश प्रजापति, सुभाष प्रजापति, खुशबू राय, प्रमोद यादव, जोगेंद्र यादव, आदित्य आदि उपस्थित रहे।
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent


