BREAKING

जौनपुर: संजीव सिंह बने कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। नवनियुक्त कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के पदभार ग्रहण करते ही पार्टी प्रदेश में चुनावी मोड में आ गई है। पदभार ग्रहण करने के दूसरे दिन ही प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया पैनिलस्ट की सूची जारी कर दी है। प्रदेश प्रवक्ता के तौर पर दूसरी बार नियुक्त किए गए नहोरा निवासी पूर्व एमएलसी प्रत्याशी एवं एआईसीसी सदस्य संजीव सिंह की नियुक्ति से जनपद के कांग्रेसियों में हर्षोल्लास का माहौल रहा। इलाहाबाद वि·ाविद्यालय से शिक्षा प्राप्त संजीव सिंह एक तेजतर्रार युवा नेता एवं प्रवक्ता के तौर पर जाने जाते हैं। जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज एवं शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता संजीव सिंह को बधाई दी और कार्यालय पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज़ ने कहा कि संजीव सिंह साक्ष्यों और तथ्यों के साथ कांग्रेस पार्टी का पक्ष रखने के लिए जाने जाते हैं। भविष्य में भी वे मौजूदा सरकार की गलत नीतियों और कमियों को उजागर करने का काम करते रहेंगे। इस अवसर पर राकेश उपाध्याय, तिलकधारी निषाद, प्रमोद मिश्रा, अनिल दुबे आजाद, राकेश सिंह, मुफ़्ती मेहंदी, राजकुमार गुप्ता, सरवर अहमद, सन्दीप सोनकर, शशांक राय, नेसार इलाही, अमन सिन्हा आदि मौजूद रहे।

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें