BREAKING

जौनपुर: इस्लाम के चौक का ऐतिहासिक चेहलुम 5 एवं 6 सितंबर को | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: इस्लाम के चौक का ऐतिहासिक चेहलुम 5 एवं 6 सितंबर को  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

कमेटी ने एडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, तैयारी शुरू

जौनपुर। इस्लाम के चौक का ऐतिहासिक चेहलुम 5 एवं 6 सितंबर को मनाया जायेगा। इस सिलसिले में सोमवार को चेहलुम कमेटी का एक प्रतिनिधि मंडल सैयद लाडले हसन ज़ैदी कार्यवाहक मुतवल्ली के नेतृत्तव में एडीएम  (वि.रा.) राम अक्षयबर चौहान से उनके कार्यालय में मिला और सुरक्षा व्यवस्था के साथ अन्य सुविधाओं की मांग का ज्ञापन सौंपा। डीएम अनुज कुमार झा के निर्देश पर एडीएम के साथ सिटी मजिस्ट्रेट जलराजन चौधरी व सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता भी मौजद थे। इन्ही अधिकारियों को चेहलुम को सकुशल संपंन कराने की जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रशासन द्वारा हर संभव मदद का आ·ाासन दिया गया। एडीएम प्रशासन ने तत्काल संबंधित विभागों को आदेश जारी कर सभी कार्यो को सही करवाने का निर्देश दिया है खास तौर पर आवागमन, सड़क, विद्युत विभाग को अपनी व्यवस्था को ठीक करने का निर्देश दिया। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने जल्दी मौका मुआयना कर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने का आ·ाासन दिया है। गौरतलब है  कि शिराजे हिन्द का ऐतिहासिक चेहलुम पूरी दुनिया में अपना अलग स्थान रखता है। इस्लामिक माह सफर के 18 तारीख को नगर के इस्लाम चौक पर ताजिया रखा जाता है जिसका दशर््ान करने के लिए हिन्दुस्तान के कोने कोने से हजारों की  संख्या में लोग पहुंचते हैं। पूरी रात शब्बेदारी में शहर की सभी अंजुमने नौहा व मातम कर नजराने अकीदत पेश करती हैं। 19 सफर को दोपहर एक बजे मजलिस के बाद जुलूस अपने कदीम रास्तों से होता हुआ सदर इमामबाड़े पहुंचता है जहां ताजिये को दफन किया जाता है। इस बार के चेहलुम की तैयारी में पूरी कमेटी अभी से जुटी हुई है। ज्ञापन सौंपने वालों में सैयद लाडले हसन जैदी, सैय्यद तासीर हसन ज़ैदी शाहिद, सैयद अकबर हुसैन ज़ैदी एडवोकेट, मीसम ज़ैदी,सैयद अली ज़ैदी गुड्डू, सैयद ज़मीर हसन ज़ैदी,सैयद शानदार ज़ैदी,सैयद आमिर अब्बास, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें