जौनपुर: उल्टी-दस्त के बाद 2 बच्चों की मौत से हड़कंप | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बस्ती में जांच के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
मीरगंज जौनपुर। विकासखंड मछलीशहर के भटहर गांव में निमोनिया से हुई चार बच्चो की मौत के बाद अब बसेरवा गांव के दलित मुसहर बस्ती में उल्टी दस्त से दो बच्चों की मौत हो गई हैं। वहीं बस्ती में एक महिला की हालत बिगड़ने पर एम्बुलेंस से उपचार के लिए अस्पताल भेजा दिया गया हैं। मरने वाले बच्चों की उम्र 2 से 5 साल के बीच बताई जा रही है। उधर, उल्टी दस्त की खबर से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सामुदायिक अधीक्षक मछलीशहर तपिस कुमार व बरसठी अधीक्षक डॉ अजय सिंह ने डॉक्टरों की टीम गठित कर बस्ती में जांच करने के लिए पहंुच गए। गांव के पुरवा बड़इया की दलित मुसहर बस्ती में शनिवार को काजल 2 वर्ष पुत्री टेढू बनवासी की मौत हो गयी। जिस पर बस्ती के लोगो ने बच्ची को उल्टी-दस्त की शिकायत किया। स्वजनों की सूचना पर एएनएम दमयंती सिंह गांव की बस्ती में पहंच आवश्यक उपचार करते हुए साफ सफाई करवाते हुए आवश्यक दवा पिलाई। बस्ती निवासी टेढू बनवासी की दूसरी बच्ची अंजली 5 वर्ष की हालत बिगड़ने पर ग्रामीणों की सूचना पर पहंुची एम्बुलेंस से पीडि़त बच्ची को लेकर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां भेजा गया। जहां हालत बिगड़ने पर बेहतर उपचार के लिए ज्ञानपुर भेजा गया। वहां से स्वजन डॉक्टरों को बिना बताए बीमार बच्ची को लेकर घर चले आये। जहाँ दूसरी बच्ची की भी रविवार की देर शाम मौत हो गयी। वही बसंती देबी 63 वर्ष पत्नी खेलावन बनवासी की हालत बिगड़ने पर एम्बुलेंस द्वारा सुरियावां अस्पताल भेजा गया। जहां उसका उपचार चल रहा हैं। इधर सूचना पर एएनएम गांव की बस्ती में पहंुच आवश्यक उपचार कर रही हैं। उन्होंने बताया कि बस्ती में सभी बच्चो को दवा पिलाई गयी हैं। मुसहर बस्ती के आसपास करीब 300 की आबादी बताया जा रहा है। इस बड़इया मुसहर बस्ती समेत हरिजन, ब्रााम्हण बस्ती में करीब पांच सौ से अधिक आबादी है। यहां भी संक्रमण फैलने की आशंका से बस्ती के लोगो में भय व्याप्त हैं।


