जौनपुर: नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में विकास पर हुई चर्चा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंगराबादशाहपुर जौनपुर। स्थानीय नगर पालिका परिषद के सभागार में पूर्व निर्धारित समय के क्रम में नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठज अध्यक्ष कपिलमुनि की अध्यक्षता में आयोजित हुयी । बैठक में पूर्व में पारित प्रस्ताव की पुष्टि के पश्चात वर्ष 2023-2024 का बजट प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया। ततपश्चात नगर की सड़कों के किनारे स्थित जर्जर पटिरयों की मरम्मत, भवन नामान्तरण पत्रावलियों पर विचार विमशर््ा के पश्चात अनुमोदित किया गया। बैठक में अधिशासी अधिकारी मीनाक्षी चतुर्वेदी , राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ल, जलकल अभियन्ता शिवानन्द वास्को, लिपिक ज्ञान प्रकाश, ओंकार नाथ मिश्र सहित सभासदगण एवं समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent


