जौनपुर: नाबालिक को भगाने के दो आरोपी गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बक्शा जौनपुर। स्थानीय पुलिस ने नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगाने के तीन आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को आरोपियों द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पीडि़ता के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था कि अभियुक्त मोहम्मद सौरभ शेरपुर खुटहन निवासी युवक ने नाबालिक बेटी को बहला फुसलाकर कर भगा ले गया है। विवेचना के दौरान प्रकाश में आये फरार चल रहें आरोपियों की तलाशी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में सम्मिलित दो अभियुक्त घर पर मौजूद है। सूचना पर पहुँचे उपनिरीक्षक विजय शंकर यादव ने मातहत पुलिसकर्मियों के साथ आरोपियों को पकड़कर थाने लाये। थानाध्यक्ष ने बताया कि पॉक्सो ऐक्ट के तीन आरोपियों में दो आरोपियों में फैजान शाह ताखा पश्चिम शाहगंज व पुल्लू शाह निवासी शेरपुर पथरा थाना खुटहन को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया जबकि मोहम्मद सौरभ अभी फरार चल रहा है।

