जौनपुर: बच्चों के विवाद में दो को चाकू मारकर किया घायल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बच्चों के विवाद में 2 लोगों को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। गंभीर चोट लगने के कारण चिकित्साक ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है। घटना शनिवार रात्रि लगभग 8:30 बजे की है। गांव में बच्चे के विवाद से विवाद हो रहा था उसी बीच सुजीत कुमार यादव पुत्र सुभाष यादव और भानु प्रसाद यादव पुत्र लालजी यादव मौके पर पहुंच गए। इस बीच हमलावरों ने दोनों को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिवार के लोग थाने पर पुलिस को बिना सूचना दिए गंभीर रूप से घायल दोनों को जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सक द्वारा दोनों का उपचार किया गया लेकिन गंभीर चोट लगने के कारण दोनों को वाराणसी बीएचयू के लिए रेफर कर दिया है। परिजन घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में भर्ती करने के बाद पुलिस को सूचना देने गए थे।

*प्राथमिक शिक्षक संघ डोभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह रघुवंशी की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*सखी वेलफेयर फाउंडेशन जौनपुर की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*प्रशस्य जेम्स, मिश्रा काम्प्लेक्स, ओलन्दगंज तिराहा, जौनपुर | संपर्क करें- 9161188777 की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें