नया सवेरा नेटवर्क
धर्मापुर जौनपुर। गौराबादशाहपुर कस्बा स्थित मदरसा रफीकुल इस्लाम और मदरसा रफीकुल इस्लाम निसवां में आयोजित समारोह में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी बच्चों को डा. हाजी मुनीर हसन अंसारी मेमोरियल स्कालरशिप के तहत नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दोनों मदरसों के कुल 19 बच्चों को पुरस्कार दिया गया। प्राप्तांकों के आधार पर तीन श्रेणियां बनाई गई थी। प्रथम को दो हजार, द्वितीय को डेढ़ हजार और तृतीय को एक हजार रु पये की धनराशि दी गयी। मदरसा के प्रिंसिपल राहिल अहमद ने बताया कि मदरसा के पूर्व प्रबंधक रहे स्व. डॉ. हाजी मुनीर हसन अंसारी के नाम से इस स्कालरशिप योजना को पिछले कई वर्षों से उनके पुत्र डॉ. वाहिद अंसारी के सौजन्य से चलाया जा रहा है। इस मौके पर प्रबंधक इनामुल्लाह अंसारी, हाजी कदीर अहमद, जमशेद हाशमी, मोहम्मद तौफीक, मकसूद आलम, शमसुद्दीन, मोहम्मद हाशिम, दीनुल्लाह, इनायतुल्लाह, मोहम्मद आसिफ, अमीक अंसारी, सलामुद्दीन, अमीरु लल्लाह, असलम आदि मौजूद रहे।
 |
| Ad |
 |
| Ad |
 |
Ad
|