BREAKING

जौनपुर: तंजीमे अजाए हुसैन की ऑल इंडिया शब्बेदारी 19 अगस्त को | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

देश की मशहूर अंजुमने होंगी शामिल, पढ़ेगीं नौहा होगा मातम

जौनपुर। शामें गरीबां की याद में तंजीमे अजाए हुसैन की ऑल इंडिया ऐतिहासिक तरही शब्बेदारी का पच्चीसवां दौर 19 अगस्त शनिवार को इमामबाड़ा कल्लू मरहूम में होगी। अध्यक्ष मुन्ना अकेला व संयोजक तहसीन शाहिद ने बताया कि शब्बेदारी की मजलिस रात्रि आठ बजे मौलाना शब्बर हुसैन खान अकबरपुर करेगें। जिसके बाद अल्लामा मंजूर आजमी की  मिसरे तरह दिल खून हो तो शायद मातम का हक अदा हो। व डॉ.शोहरत जौनपुरी की मिसरे तरह जवाबे जैनबे मुजतर कहां से लाओगे पर अंजुमने नौहाखानी व सीनाजनी करेगीं। सोजखानी गौहरअली जैदी व उनके हमनवा करेगें। अंजुमन अब्बासिया नागपुर महाराष्ट्र गुंचए मजलूमिया लखनऊ, गंुचए मजलूमिया फैजाबाद, नकविया प्रयागराज, हैदरिया अब्दुल्लाहपुर अंबेडकरनग, पंजतनी तुराबखानी सुल्तानपुर, हैदरी बनारस, कारवाने करबला बनारस सहित जिले की सभी प्रमुख अंजुमने शब्बेदारी में शामिल होगीं। मीडिया प्रभारी अजादार हुसैन ने बताया कि चौबीस घंटे तक चलने वाली शब्बेदारी की अलविदाई मजलिस रविवार को मौलाना महफूजुल हसन खां पढ़ेगें। जिसके बाद शबीहे ताबूत अलम व जुल्जनाह बरामद होगा। 

*सखी वेलफेयर फाउंडेशन जौनपुर की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*प्रशस्य जेम्स, मिश्रा काम्प्लेक्स, ओलन्दगंज तिराहा, जौनपुर | संपर्क करें- 9161188777 की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*यूपी वर्किंग जनर्लिस्ट यूनियन केराकत जौनपुर के अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें