BREAKING

जौनपुर: ड्रेन की रेलिंग के कार्य में घटिया निर्माण का आरोप | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: ड्रेन की रेलिंग के कार्य में घटिया निर्माण का आरोप  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सुइथाकलां जौनपुर। सरायमोहिउद्दीनपुर व जहुरु द्दीनपुर गांव से गुजरी दो ड्रेनों के पुल की रेलिंग के घटिया निर्माण की शिकायत मंगलवार को ग्रामीणों द्वारा उच्चाधिकारियों से की गई। सरायमोहिउद्दीनपुर गांव से गुजर रहे बुढुपुर ड्रेन पर लखनऊ-बलिया मार्ग पर तथा जहुरु द्दीनपुर गांव में खनुवाई ड्रेन पर बने पुलिया की क्षतिग्रस्त रेलिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। आरोप है कि संबंधित ठेकेदार द्वारा कार्य मे घटिया र्इंटों व अन्य निर्माण सामग्रियों का प्रयोग किया जा रहा है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा अधिशासी अभियंता सिंचाई से की गई। जिसके बाद सरायमोहिउद्दीनपुर गांव के बुढुपुर ड्रेन पर आधे कार्यो के निर्माण के बाद दूसरी र्इंट तो मंगा ली गई और जहुरु द्दीनपुर गांव में बुमकहां ड्रेन पर निर्माण अभी भी घटिया ईट से हो रहा है।और कार्य अभी भी संतोषजनक नहीं चल रहा है। इस संबंध में अधिशाषी अभियंता विश्वंभर प्रसाद का कहना है कि शिकायत मिली है जिसकी जांच कराई जाएगी।

*यूपी वर्किंग जनर्लिस्ट यूनियन केराकत जौनपुर के अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*पूर्वांचल के प्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविन्द सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें