BREAKING

जौनपुर: देश की अनमोल विरासत पर है गर्व:सीमा द्विवेदी | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: देश की अनमोल विरासत पर है गर्व:सीमा द्विवेदी  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

पंच प्रण पर युवा परिचर्चा में शामिल हुए लोग

जौनपुर। पंच प्रण युवा संवाद भारत 2047 भारत के पंच प्रण पर युवा परिचर्चा में आयोजित सरजू प्रसाद शैक्षणिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित बीआरपी इण्टर कालेज में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीमा द्विवेदी सांसद राज्यसभा एवं सुरेंद्र सिंह पूर्व विधायक द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हम सुसंस्कार एवं व्यक्तित्व निर्माण तथा देश को विकास के पथ पर अग्रसर करने हेतु पंच प्रण लेते हैं। मुख्य अतिथि सीमा द्विवेदी ने कहा कि हमें गर्व है अपने देश की अनमोल विरासत, और सार्वभौम परंपरा पर, हम निरंतर गौरवान्वित होकर इस मनोभाव को अंगीकार करेंगे। पंच प्रण पर प्रतियोगिता में पांच बच्चों को पुरस्कृत किया गया। संचालन विधिक सेवा प्राधिकरण मध्यस्थता अधिकारी डॉ. दिलीप सिंह ने किया। उक्त अवसर पर गणमान्य व्यक्ति दिनेशमणि ओझा लेखाधिकारी, प्रेम प्रकाश मिश्र, प्रभाकर त्रिपाठी प्रो. रमेशमणि त्रिपाठी, संजय उपाध्याय, कवयित्री विभा तिवारी, विजय मिश्रा, सुभाष सरोज, प्रमोद प्रजापति, मनोज पाल, मंजू देवी, राजमणि, राजेश मौर्या, राज कुमार पाण्डेय, रोहित सिंह, सुधा सिंह, अनुज, सत्यम, अमरेश पाण्डेय, कैलाश नाथ प्रजापति एवं संस्था एवं विद्यालय के लोग उपस्थित रहे। स्वागत प्रधानाचार्य सुभाष सिंह ने व आभार संजय उपाध्याय ने व्यक्त किया।


*पूर्वांचल के प्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad

*माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविन्द सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad

*अपना दल (एस) व्यापार मंडल प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें