BREAKING

जौनपुर: लोक निर्माण मंत्री जितिन का हुआ स्वागत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सुजानगंज जौनपुर। क्षेत्र के प्रेम का पूरा गांव में भाजपा नेता अजय शंकर दुबे अज्जू के आवास पर लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद का जोरदार स्वागत किया गया। शांतिनगर तिराहे से ही ढोल नगाड़े के साथ सैकड़ों बाइक सवार युवकों ने मंत्री को प्रेम का पूरा गांव तक ले गए। अजय शंकर दुबे ने अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर मंत्री का स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने मंत्री के सामने तमाम समस्याएं गिनाई। मुंगराबादशाहपुर में रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिाज या बाईपास का मुद्दा लोगों ने मंत्री के सामने उठाया। मौसम खराब होने की वजह से कार्यक्रम कमरे में हुआ जिसकी वजह से धक्का मुक्की हुई। मंत्री के आगमन को लेकर सुजानगंज से प्रेम का पूरा तक की सड़क गड्ढा मुक्त एक दिन पहले ही कर दी गई थी। सांसद बीपी सरोज, विधायकगण रमेश मिश्र, रमेश सिंह, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, विद्याशंकर तिवारी, चंदन त्रिपाठी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

*माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविन्द सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*अपना दल (एस) व्यापार मंडल प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उ.प्र. पूर्वी के महासचिव राकेश कुमार श्रीवास्तव की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें