BREAKING

जौनपुर: ग्रामीण सड़कों से भारी वाहन के गुजरने से सड़क हो रही खराब | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: ग्रामीण सड़कों से भारी वाहन के गुजरने से सड़क हो रही खराब  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जांच के डर से ग्रामीण सड़कों पर दौड़ लगा रहे अवैध ट्रक 

ग्रामीण सड़कों पर दिन-रात होता है भारी वाहनों का परिचालन

सिरकोनी जौनपुर। ग्रामीण इलाकों की सड़कें खस्ताहाल होकर अब जानलेवा साबित हो रही है।  सड़क खराब होने के चलते कई घटनाएं हो रही। दरअसल ग्रामीण इलाकों में आवागमन को सरल बनाने के लिए संपर्क पथ के तौर पर हल्की सड़के बनाई गई है लेकिन इन सड़कों का इस्तेमाल बाईपास के तौर पर हो रहा है और 10-12 टन की जगह 40 से 50 टन वजनी ट्रक दौड़ रहे हैं। खासकर बालू पत्थर ढोने में लगे भारी ट्रक नेशनल और स्टेट हाईवे छोड़ कर ग्रामीण इलाकों से होकर भाग रहे हैं। नतीजा हुआ कि सड़कें बनने के कुछ दिन बाद ही खराब होनी शुरू हो गई। अभी हालत ये है कि जफराबाद से देवकली मार्ग व सिरकोनी से कबूलपुर मार्ग की सड़के धीरे - धीरे खराब होती जा रही है। कुछ सड़के ऐसे भी जिसको बने 5 साल भी पूरे नही हुए है। आए दिन ओवरलोडिंग ट्रक के आवागमन से कुछ समय पहले बनी सड़के खराब होती जा रही है। इस सड़क पर हमेशा ट्रकों की लाइन लगी रहती है। ट्रक चालक टोल टैक्स बचाने के चक्कर में इसी ग्रामीण सड़के से अपने ट्रक को लेकर आते जाते है। कई बार इसकी शिकायत इससे संबंधित अधिकारियों से की गई लेकिन कोई फायदा नही हुआ। ग्रामीण इलाकों में बनी सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से हुई है। जाहिर है सड़क को ग्रामीणों की व्यवस्था के अनुसार तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जो सड़कें बनाई जाती है उनकी क्षमता 12 टन तक भार वाली गाडि़यों के गुजरने की ही होती है लेकिन इन सड़कों से तो 40-40 टन भार लेकर गाडि़यां गुजरती हैं इसलिए ये सड़कें बनने के कुछ महीनों बाद ही उखड़ने लगती हैं लेकिन इस सड़क पर बालू, गिट्टी लोड 10 और 12 चक्का वाला ट्रक चल रहा है। वजनी ट्रकों के चलने के कारण ग्रामीण सड़क टूटकर गड्ढे में तब्दील होती जा रही है।

ग्रामीण सड़कों की राह पकड़ते हैं माफिया 

सिरकोनी जौनपुर। नेशनल हाईवे पर होने वाली वाहन जांच के दौरान पकड़े जाने से बचने के लिए बगैर परमिट वाले वाहन, ओवरलोडेड ट्रक व टोल टैक्स और अवैध परिवहन करने वाले वाहन नेशनल हाईवे को छोड़कर ग्रामीण सड़कों से गुजर रहे हैं। इसके चलते एक तरफ जहां हर दिन लाखों रु पए के राजस्व का चोरी हो रहा है वहीं ग्रामीण सड़कें बर्बाद हो रही है। सिरकोनी से कबूलपुर मार्ग जफराबाद से देवकली मार्ग जाने वाली ग्रामीण सड़क में दिन-रात भारी ट्रक गुजरते हैं। इसी तरह जाफराबाद ,नाथुपुर ,आदि जगहों  पर भी ट्रकों की लाइन लगी रहती है। इस मामले में पूछे जाने पर संभागीय निरीक्षक अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रक पर 50 टन तक का लोड का परमिशन होता है। उसके ऊपर लोड होने पर आरटीओ की जिम्मेदारी होती है। उन्होंने बताया कि उक्त सड़क पर ट्रक की मॉनिटिरंग की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी विभाग की है। पीडब्ल्यूडी विभाग तय करता है कि कौन सी सड़क पर कितने वजन के क्षमता वाले वाहन को चलना है। उक्त मामले में पीडब्ल्यूडी विभाग की जिम्मेदारी है कि वह उक्त मार्ग पर जाने वाले ट्रकों पर निगरानी कर कार्रवाई करें। उन्होंने यह भी कहा कि जफराबाद की तरफ से जाने वाले ट्रक सिरकोनी बाजार में निकलते हैं, टोल टैक्स बचाने के लिए ऐसा हो रहा है।


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*@mirkashiofficial HEER By MIRKASHI بیر हीर mirkashiofficial1001@gmail.com, Contact us : 918287571753  Hello! Mirkashi is a Fashion brand, with a clean and minimal aesthetic. The identity of Mirkashi starts with the brand aesthetic "Modern Minimalism". The main strength of the brand lies in the effortlessly display a strong urban sense of style, and are constantly experimenting and redefining their fashion boundaries.   We are thrilled to announce the arrival of our new Spring/Summer’23 collection - Vibrant, beautiful and full of life- “HEER”    Please find the look book attached Visit our Instagram page-@mirkashiofficial https://instagram.com/mirkashiofficial?igshid=NTc4MTIwNjQ2YQ==*
Advt.



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



नया सबेरा का चैनल JOIN करें