BREAKING

जौनपुर: शहीद रामदुलारे का मनाया गया शहादत दिवस | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

मीरगंज जौनपुर। क्षेत्र के करियांव मीरगंज स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय परिसर में अमर शहीद रामदुलारे सिंह स्मारक पर क्षेत्रवासियों सहित आस पास के लोगो ने शहीद दिवस मनाया। गौरतलब है कि आज ही के दिन वर्ष 1942 में रामदुलारे सिंह द्वारा मछलीशहर तहसील में लगा अंग्रेजों का झंडा फाड़ कर फेंक दिया गया था और भारत का तिरंगा तहसील मुख्यालय पर फहरा दिया गया था। जिस कारण अंग्रेज सैनिकों ने उन्हें मौके पर ही गोली मार दी थी। वे लहूलुहान होकर वहीं गिर गए थे। घायलावस्था में उनके साथियों ने किसी तरह उन्हें घर लाने के लिए तहसील मुख्यालय से लेकर चले आये। निज निवास करियांव गांव के पास उन्होंने दम तोड़ दिया था। उस समय उनकी उम्र महज 19 वर्ष थी। इस दौरान क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित शीतला प्रसाद दुबे, दूधनाथ सिंह, ठाकुर बेनीमाधव सिंह समेत अन्य को भी यादकर उनके जब्जे को सलाम किया गया। शनिवार साढ़े 9 बजे क्षेत्रवासियों सहित आसपास के लोगो ने शहीद की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। थानाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह व शहीद राम दुलारे सिंह की प्रपौत्री व स्वजन देवेंद्र सिंह उर्फ  कल्लू व बीनू सिंह को स्टर्लिंग स्कूल के चेयरमैन व पूर्व सांसद प्रतिनिधि मछलीशहर राजेश सिंह ने अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रशान्त पटेल, भारत भूषण मिश्र, प्रमोद कुमार सिंह, बीनू सिंह साई, कृष्ण कांत दूबे, करियांव गांव की प्रधान आशा किन्नर व अन्य लोग मौजूद रहे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*@mirkashiofficial HEER By MIRKASHI بیر हीर mirkashiofficial1001@gmail.com, Contact us : 918287571753  Hello! Mirkashi is a Fashion brand, with a clean and minimal aesthetic. The identity of Mirkashi starts with the brand aesthetic "Modern Minimalism". The main strength of the brand lies in the effortlessly display a strong urban sense of style, and are constantly experimenting and redefining their fashion boundaries.   We are thrilled to announce the arrival of our new Spring/Summer’23 collection - Vibrant, beautiful and full of life- “HEER”    Please find the look book attached Visit our Instagram page-@mirkashiofficial https://instagram.com/mirkashiofficial?igshid=NTc4MTIwNjQ2YQ==*
Advt.



नया सबेरा का चैनल JOIN करें