फिल्म स्टार रजनीकांत ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की मुलाकात | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने शनिवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। इसे एक शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है। 'थलाइवा' रजनीकांत शुक्रवार रात अपनी नई फिल्म 'जेलर' की स्क्रीनिंग के लिए लखनऊ पहुंचे थे।
- यह भगवान का आशीर्वाद है कि फिल्म हिट हो रही: रजनीकांत
रजनीकांत ने बताया कि यह भगवान का आशीर्वाद है कि फिल्म हिट हो रही है। 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'जेलर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। भारत में फिल्म का 8 दिनों का कुल कलेक्शन 235.65 करोड़ रुपये (17 अगस्त तक) रहा। यह फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज हुई।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Entertainment
Local News
Lucknow
National
Naya Savera
New Delhi
uttar pradesh



