जौनपुर: संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतों का हुआ निस्तारण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
डीएम व एसपी ने बदलापुर में सुनी जनता की फरियाद
जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा के उपस्थित में तहसील सभागार बदलापुर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुनते हुए संबंधित अधिकारियो को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिया। इस अवसर पर कुल 79 शिकायतें प्रार्थना पत्र प्राप्त हुई जिसमें मौके पर ही 11 शिकायतों का निस्तारण किया गया। समाधान दिवस के अवसर पर मुख्य रूप से राजस्व, भूमि विवाद, अवैध कब्जे, पुलिस एवं राशन कार्ड की शिकायते आई, जिसे सम्बंधित अधिकारियों को सौपते हुए निर्देशित किया कि जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये। चंद्रावती ग्राम देनुआ द्वारा अंत्योदय राशन कार्ड के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी को दिया जिस पर उन्होंने जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अर्चना ओझा, पीडी जयकेश त्रिपाठी, एडिशनल सीएमओ डॉ. एससी वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, क्षेत्राधिकारी बदलापुर, जिला दिव्यांगजन अधिकारी दिव्या शुक्ला, तहसीलदार बदलापुर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
मडि़याहूँ संवाददाता के अनुसार संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी भू राजस्व गणेश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। अपर जिलाधिकारी ने कर्मचारियों अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सारे प्रार्थना पत्र पूरी गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ निस्तारित किए जाएं और तय समय सीमा के अंदर किए जाएं। इस मौके पर कुल 114 प्रार्थना पत्र आए जिसमें से मौके पर 11 का निस्तारण हुआ शेष प्रार्थना पत्रों के लिए टीम गठित कर दिया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मडि़याहूँ कुणाल गौरव तहसीलदार मडि़याहूं कृष्णा राज सिंह नायब तहसीलदार संदीप कुमार सिंह प्रमोद कुमार यादव मीनागोण सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
केराकत संवाददाता के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने लोगों की फिरयाद सुना।तथा फिरयादियों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्रों का निस्तारण प्रत्येक दशा में पारदर्शिता के साथ करने का संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आदेशित किया। इस अवसर पर पड़े 105 प्रार्थना पत्रों में 21 का निस्तारण कर दिया गया। शेष 84 फिरयादी मायूस होकर खाली हाथ वापस लौट गये। इस अवसर पर तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह, नायब तहसीलदार हुसैन अहमद व वीरेंद्र कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |




