जौनपुर: वोटर चेतना महाअभियान के तहत हुई बैठक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मीरगंज जौनपुर। क्षेत्र के करियांव स्थित पंगुलबाबा के बगल आशाराम अशोक कुमार इंटर कालेज परिसर में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की एक बैठक मंडलअध्यक्ष मीरगंज रामनारायण सेठ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें वोटर चेतना महाअभियान के तहत मतदाता पुनरीक्षण कार्य का आरंभ किया गया। इस दौरान 28 अगस्त से 10 अक्टूबर तक बीएलओ द्वारा घर घर जाकर अभियान चलाकर सत्यापन किया जाएगा। जिसके लिए सभी कार्यकर्ता सक्रिय रहे। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के महामंत्री मेहीलाल गौतम, विशिष्ट अतिथि राजेंद्र प्रसाद सिंह एवं वोटर चेतना महाभियान प्रभारी संजय सिंह उपस्थित रहे। इस मौके पर महेश चौरसिया,महेश तिवारी, पन्नालाल शुक्ला, रंगबहादुर गौतम,अवधेश तिवारी, प्रमोद कुमार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता व सेक्टर संयोजक उपस्थित रहे।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |


