जौनपुर: विश्वविद्यालय की प्रगति मेरी प्राथमिकता:प्रो.वंदना सिंह | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
पीयू की कुलपति का हुआ स्वागत, निवर्तमान को दी गई विदाई
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ की ओर से स्वागत एवं विदाई समारोह का शनिवार को आयोजन किया गया। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए निवर्तमान कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि मेरे सपनों को साकार करने में पूरे विश्वविद्यालय परिवार ने सदैव सहयोग किया। यहां प्रतिभा की कमी नहीं है बस उसे निखारने के जरु रत है। उन्होंने कहा कि मैंने कोविड महामारी के दौर में विश्वविद्यालय का कार्यभार ग्रहण किया था, परिस्थितियां अनुकूल नहीं थी फिर भी सबके साथ विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाने का कार्य किया गया। नवागत कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय की प्रगति ही मेरी प्राथमिकता है, उसके लिए सबके साथ मिलकर काम किया जाएगा। कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। विश्वविद्यालय में परीक्षा के साथ परिणाम समय से निकले इस पर ध्यान देने की जरूरत है। संचालन डॉ राजेश सिंह और धन्यवाद ज्ञापन प्रो.अजय द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर संजय कुमार राय, वीएन सिंह, डॉ. शैलेंद्र सिंह, डॉ. हिमांशु सिंह, डॉ. सुबोध पांडेय, पीके कौशिक, संजय सिंह, रहमतुल्ला, कपिल त्यागी, डॉ. अमित वत्स, जितेंद्र पांडेय, हरिश्चंद्र मौर्य, सूबेलाल यादव, प्रभाकर चौबे, रजनीश सिंह, अरु ण आदशर््ा, धर्मेंद्र सिंह, स्वामीनाथ, स्वतंत्र कुमार, जियालाल, जैशलाल. हेमंत श्रीवास्तव, श्याम श्रीवास्तव, जितेंद्र शर्मा, इंजीनियर आनंद सिंह, अरु ण सिंह, सुशील प्रजापति, राकेश मिश्र, हरिनाथ, सनी भारती, सुमन सिंह, ऋचा सिंह, पदमा कुमारी, शोभा श्रीवास्तव, कर्मचारी मौजूद रहे।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |



