जौनपुर: छात्रो की समस्याओ का समाधान ही मेरी प्राथमिकता:कुलपति | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रो वंदना सिंह ने पीयू में कुलपति का लिया चार्ज
बोलीं मनमानी नहीं घूमने पाएंगे विश्वविद्यालय के शिक्षक
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की दूसरी महिला कुलपति के रूप में प्रोफेसर वंदना सिंह ने चार्ज लिया और उन्हें कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य ने चार्ज दिलाया। इस दौरान दोनों कुलपति एक दूसरे को गले लगा कर भावुक हो गई। प्रो निर्मला एस मौर्य ने कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने कहा कि जो भी मेरे अधूरे कार्यो को पूरा कराया जाए। इसके बाद कुलपति ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि छात्र हित उनकी समस्याओ का समाधान ही सर्वोपरि होगी, शिक्षा व्यवस्था, संसाधन गुणवत्ता सुधार ही मेरी प्राथमिकता होगी। छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो उसके लिए पठन-पाठन नियमित क्लास पर जोर दिया जायेगा। वि·ाविद्यालय परिसर के शिक्षक मनमानी घूम नहीं पाएंगे उन्हें रेगुलर अपनी उपस्थिति क्लास मंे दर्ज करानी होगी। पढ़ाने से कतराने वालो को चिन्हित कर कार्रवाई होगी और छात्रों की उपस्थिति देखी जाएगी। महाविद्यालयो की भी प्रगति रिपोर्ट जाएगी। समय-समय पठन-पाठन डेवलपमेंट की रिपोर्ट लिया जाएगा। किसी लापरवाही से समझौता भी नहीं किया जाएगा। पठन-पाठन व्यवस्था में सभी तरह के सुधार किए जाएंगे। अनुसंधान शोध लाइब्रोरी स्किल डेवलपमेंट प्लेसमेंट आंतरिक सुधार पर फोकस किया जाएगा। इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, सहायक कुलसचिव अजीत सिंह, दीपक सिंह बबीता सिंह, प्रो बीवी तिवारी, प्रो अजय द्विवेदी, प्रो राकेश कुमार यादव ,प्रो एके श्रीवास्तव, प्रो संतोष कुमार प्रो अजय प्रताप सिंह, प्रो प्रमोद कुमार यादव, डॉ राज बहादुर यादव,डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, प्रोफेसर सौरभ पाल,डॉ सुनील सोनकर, डॉ अमित वत्स, डॉ धीरज सिंह, डॉ गिरधर मिश्र, पूर्व महामंत्री डॉ स्वतंत्र कुमार, नन्द किशोर सिंह, महामंत्री रमेश यादव, श्रीनाथ यादव, मनीष वर्मा मौजूद रहे।
![]() |
| Advt. |



