जौनपुर: डीएम की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की हुई बैठक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार की सायं जिला उद्योग बन्धु की बैठक हुई। जिसमें सीडा उद्यमियों द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि उकनी पावर हाउस सब स्टेशन का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है, जिस पर अधिशासी अभियंता विद्युत माध्यमिक कार्य खंड वाराणसी द्वारा अवगत कराया गया कि शेष कार्य हेतु 2.5 किमी लम्बा केबल प्राप्त हो गया है अगले सप्ताह तक कार्य पूर्ण करा लिया जायेगा। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत माध्यमिक कार्य खंड वाराणसी को एक सप्ताह में उक्त कार्य को प्रत्येक दशा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त मनीष राय, आइआइए अध्यक्ष बृजेश यादव, सहायक प्रबंधक जयप्रकाश एवं अन्य उद्यमीगण व निवेशक उपस्थित रहे।


