जौनपुर: क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
धर्मापुर जौनपुर। ठॉ.जयकरन सिंह मेमोरियल ट्रस्ट से संचालित टीडीएमसी स्कूल राजेपुर में शनिवार को क्ले माडलिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा एक से लेकर आठ तक के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने बड़े मन से इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदशर््ान किया। विभिन्न प्रकार के माडल अपने हाथों से बनाया। प्रिंसिपल अर्चना सिंह ने बताया कि बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए यह क्ले माडलिंग प्रतियोगिता करायी गयी। क्ले (मिट्टी) को कोई भी रूप तथा आकार दिया जा सकता है। यह गुण बच्चों के अंदर जन्मजात होता है। इस मौके पर डायरेक्टर डॉ. इंद्रजीत सिंह, प्रबंधक दिलीप सिंह, प्रदीप सिंह एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent

