BREAKING

जौनपुर: सड़कों पर घूम रहे आवारा पशु, प्रशासन मौन | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: सड़कों पर घूम रहे आवारा पशु, प्रशासन मौन  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

छुट्टा पशुओं के आतंक से लोग भयभीत

खेतासराय जौनपुर। सड़कों पर आवारा पशु 'यमराज' बनकर घूम रहे हैं. आलम यह है कि आए दिन कोई ना कोई इनका शिकार हो रहा है। पशुओं के हमले में कई लोग घायल हो चुके है। खेतासराय कस्बा और जमदहा में आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या लोगों के लिए सिरदर्द और जानलेवा बन रहा है।  मुख्य मार्ग हो या गली मोहल्ला सब जगह आवारा पशुओं का आतंक है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इन दिनों आवारा पशुओं की संख्या में काफी वृद्धि हो गई है ऐसे में इन पशुओं का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि किसान रात-दिन अपने खेतों की रखवाली कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद भी जानवर उनकी फसल को बर्बाद कर रहे हैं। आवारा पशुओं पर लगाम लगाने के लिए उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार सख्त है और हर सम्भव प्रयास का दावा कर रही है। लेकिन इसके बावजूद भी आवारा जानवरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब आलम यह हो गया है कि किसान इन पशुओं से परेशान हो गए हैं. क्योंकि ये आवारा जानवर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। आवारा पशुओं के कारण किसानों की फसलें तो नष्ट हो ही रही है, वहीं आये दिन सड़क हादसों को अंजाम देने में भी ये पशु पीछे नहीं हैं। आवारा पशुओं से सड़क हादसे होते रहते हैं वहीं कस्बा के मुख्य बाजार में आवारा पशु जगह-जगह बैठे रहते हैं तथा हटाने पर हमला कर देते हैं या फिर आपस में लड़कर राहगीरों एवं बाइक सवारों को घायल कर देते है।

बीडीओ बोले छुट्टा पशुओं को पकड़ना संभव नहीं

खेतासराय जौनपुर। विकास खण्ड क्षेत्र में आवारा पशुओं के आतंक के बाबत खण्ड  विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पशुओ में डिजीज चल रही है, ऐसे में उन्हें पकड़ना सम्भव नही है। जब तक टीकारण न हो जाये। वैक्सीनेशन का कार्य दस से पन्द्रह दिन में पूर्ण होते ही आवारा पशुओं को पकड़ कर नज़दीक के आश्रयस्थलों में भेजा जाएगा। वही प्रभारी ईओ प्रदीप गिरी ने बताया कि शाहगंज और खेतासराय कस्बों में आवारा पशुओं का पकड़ने का अभियान चल रहा है, कैटल कैचर की मदद से पशुओं को पकड़ कर ब्लॉक के सहयोग से शेल्टर में भेजा जा रहा है। वही ईओ की बात में कितनी सच्चाई है नगर के सड़क पर आवारा पशुओं की लंबी जमात दावे पर खुद पोल खोल रही है।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें