नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। तहसील मुख्यालय पर अधिवक्ता समिति द्वारा विधिक परिषद प्रयागराज को सम्बोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार को सौंपा गया। समिति अध्यक्ष स्कन्द यादव महामंत्री पुष्प कांत यादव के नेतृत्व में सौंपे गयें ज्ञापन में कहा गया है कि दिवानी एवं कलेक्टरी में अधिवक्ताओं ने सीओपी शुल्क बढ़ायें जाने का विरोध किया है। हम सब अधिवक्ता भी उनके साथ हैं। बढे हुए शुल्क को कम किया जाये। इस मौके पर एडवोकेट राम लाल यादव, पुष्प कांत यादव, लक्ष्मी शंकर यादव, राम चंदर बिंद, वीरेंद्र यादव, राम सिंह मौर्य, दूधनाथ, अर्जुन सिंह, नवल किशोर, भोला नाथ पांडेय, दुर्गा प्रसाद, अरविंद कुमार यादव, मोहम्मद सारिक, डब्लू सिंह, अजय सिंह, विक्रम सिंह विक्की समेत सभी अधिवक्ता मौजूद रहे।
 |
AD
|
 |
AD |
 |
AD
|