जौनपुर: बंद मकान को चोरों ने खंगाला,जेवरात समेत सामान किया पार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
चोर को गिरफ्तार कर पुलिस ने सामान किया बरामद
शाहगंज जौनपुर। क्षेत्र के ढंढवारा कला गांव में एक बंद मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाकर जेवरात समेत अन्य घर में रखा सामान पार कर दिया। पीडि़ता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने संबंध धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चार बाल अपचारी चोर को गिरफ्तार कर सामान बरामद कर चालान न्यायालय भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के उक्त गांव निवासी अशोक कुमार स्थाना ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विगत 19 अगस्त को अपने परिवार के साथ पैत्रिक आवास ढंढवारा कला पहुचें तो घर के अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। घर का सारा सामान बिखरा पडा था। घर में रखा आलमारी की कुंडी टूटी हुई थी पानी का मोटर गायब था। चोरी का अंदेशा होते ही पीडि़त ने कोतवाली पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीडि़ता से तहरीर लेकर 20 अगस्त 2023 को मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ के बाद चारों ने चोरी करने का गुनाह कबूल किया। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की सुबह चोरी का कुछ सामान बरामद कर बाल अपचारी मुन्तजीम उर्फ खलाशी (15) पुत्र जहरूद्दीन निवासी ढंढवारा खुर्द व उक्त गांव निवासी अदनान (17) पुत्र गुफरान व राजिक (13) पुत्र सुफियान व मोहम्मद सायान उर्फ सहना (12) पुत्र मोहम्मद वसीम को संबंधित धारा 380/411 के तहत चालान न्यायालय भेज दिया।
![]() |
| Advt. |


