जौनपुर: केराकत एसडीएम ने गौशाले का किया निरीक्षण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुफ्तीगंज जौनपुर। एसडीएम केराकत नेहा मिश्रा ने केराकत ब्लॉक क्षेत्र के सरौनी पूरब पट्टी गांव के गौशाले का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने गौवंशो को उचित ढंग से देखभाल व चारे पानी की बेहतर व्यवस्था रखने का निर्देश दिया। मंगलवार को एसडीएम केराकत ब्लॉक क्षेत्र के सरौनी पूरब पट्टी गांव के गौशाले का निरीक्षण करने पहुंच गयी। निरीक्षण में उन्होंने गोवंशों को दिए जाने वाले भूसा, हरा चारा रहने की व्यवस्था व गौवंशो के बैठने व साफ- सफाई को देखा। एसडीएम नेहा मिश्रा ने निरीक्षण के दौरान सचिव जैस कुमार यादव व केयर टेकर संध्या सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि समय- समय पर सभी गौवंशो के स्वास्थ्य की जांच पशु चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से करवाते रहे। किसी भी गोवंश की इलाज के अभाव में मौत नही होनी चाहिए। उक्त गौशाले में कुल 248 गोवंश मौजूद मिले। इस दौरान सचिव जैस कुमार यादव, ग्राम प्रधान, लेखपाल इंद्रेश कुमार यादव केयर टेकर संध्या सिंह, बबलू आदि मौजूद रहे।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |



