BREAKING

जौनपुर: दबंग युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक जौनपुर। क्षेत्र के तराव गांव में पड़ोसी को गोली मारकर घायल करने के बाद खुद को पैर में गोली मारने वाले युवक प्रदीप सिंह के खिलाफ घायल अमित कुमार सिंह के भाई आनंद कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आइपीसी की धारा 307 व 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर असलहा बरामद करने के प्रयास में जुट गर्इं हैं। गौरतलब हो कि तराव गांव में सोमवार शाम मनबढ़ युवक प्रदीप सिंह ने दरवाजे पर बैठकर परिवारीजनों से बात कर रहे पड़ोसी 40 वर्षीय अमित कुमार सिंह को जान मारने की नीयत से लक्ष्यकर गोली मार दी जो उनके कंधे पर जा लगीं। जिससे भगदड़ मच गर्इं। उन्होंने भागकर जान बचाई। शोर मचाने पर असलहा लहराते हुए बाइक से भागे मनबढ़ युवक ने रास्ते में पैर में गोली मारकर थाने पहुंच गया और आरोप लगाया कि पड़ोसी अमित ने गोली मार दी है। पुलिस दोनों को सीएचसी ले गर्इं जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेज दिया। इधर पुलिस ने गहराई से तहकीकात की तो सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने घायल अमित के भाई आनन्द कुमार सिंह की तहरीर पर प्रदीप के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर असलहा बरामद करने के प्रयास में लगी है। इस संबंध में सीओ गौरव शर्मा व थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। असलहा बरामद करने के लिए अस्पताल से आरोपी के डिस्चार्ज होने का इंतजार किया जा रहा है।

*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें