BREAKING

जौनपुर: पुलिया से गिरकर युवक की मौत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक जौनपुर। थाना क्षेत्र के बजरंगनगर कोइलारी मार्ग पर अइलिया गांव स्थित पुलिया पर आराम फरमा रहा युवक असंतुलित हो नींचे खाई में गिर गया। जिससे उसकों सिर में अंदरूनी गंभीर चोटें आईं। राह गुजर रहे लोगों ने देखा तो शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी डोभी ले गर्इं जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि अइलिया गांव निवासी 45 वर्षीय रामदेव यादव पुत्र तिलकू दोपहर पैदल कहीं से आ रहा था।गांव स्थित पुलिया पर आराम फरमाने के लिए बैठ गया।आशंका जताई जा रही है कि उसकों झपकी आ गई जिससे वह असंतुलित हो पुलिया से नीचे खाई में गिर गया जिसके कारण उसके सिर में गंभीर चोटें आर्इं। राह गुजर रहे लोगों ने देखा तो शोर मचाया। आसपास के लोग जुट गए। पुलिस को सूचना दी। पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी ले गर्इं जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में चौकी प्रभारी बजरंगनगर विजय प्रताप सिंह ने बताया कि आशंका जाहिर की जा रही है कि झपकी आने से पुलिया पर बैठा युवक नींचे गिर गया। उसके सिर में अंदरूनी चोट आई जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो पाएंगी।पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जनपदीय संगठन मंत्री संतोष सिंह बघेल की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, मड़ियाहूं ब्लॉक के अध्यक्ष विशाल सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें