BREAKING

जौनपुर: कायस्थ महासभा चलाएगा सदस्यता अभियान | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष  नीलमणी श्रीवास्तव के आवास और उनकी अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में आगामी दिनों में संगठन को गति देने के उद्देश्य से ज्यादा से ज्यादा विस्तार करते हुए लोगों को जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जिले में ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन से जोड़ने की कवायद तेज कर दी गई है। जिसको लेकर युवा अध्यक्ष महिला अध्यक्ष जिलाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में टीम घर-घर जनसंपर्क करते हुए सदस्यता अभियान चलाएगी और ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन में जोड़ने का काम किया जाएगा।इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव रवी श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव साधु, प्रदेश प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, जिला मंत्री रीतेश श्रीवास्तव, युवा अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, महामंत्री अजीत श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री-सुरेश कुमार अस्थाना ने किया।

*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जनपदीय संगठन मंत्री संतोष सिंह बघेल की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें