BREAKING

जौनपुर: ट्रक की चपेट में आने से दो घायल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

बक्शा जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लखौवा बाजार के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मां बेटा घायल हो गए। दुर्घटना में महिला के दोनों पैर बुरी तरह कुचल जाने से जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बेहतर उपचार हेतु वाराणसी रेफर कर दिया। बदलापुर थाना क्षेत्र के रूपचंद गांव निवासी रवि गुप्ता अपनी मां लक्ष्मीना देवी पत्नी रमेशचंद को बाइक से गुरु वार दोपहर जौनपुर जा रहा था, तभी पीछे से आ रही ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर लगतें ही दोनों मां बेटे सड़क पर गिर पड़े जिससे महिला लक्ष्मीना के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गया। स्थानीय लोग व पहुँची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। गम्भीर रूप से घायल महिला को बीएचयू भेज दिया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।

*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जनपदीय संगठन मंत्री संतोष सिंह बघेल की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, मड़ियाहूं ब्लॉक के अध्यक्ष विशाल सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*प्राथमिक शिक्षक संघ डोभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह रघुवंशी की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें