जौनपुर: मोबाइल छीनकर उचक्का फरार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मछलीशहर जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के मछलीशहर मडि़याहूं मार्ग पर जमालपुर गांव के पास पल्सर सवार उचक्कों ने युवक के हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गये। भुक्तभोगी ने कोतवाली में घटना की जानकारी देते हुये तहरीर दी है। बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी राजकुमार यादव पुत्र सूर्यबली यादव बुद्धवार शाम को सड़क पर स्थित एक दुकान से सामान लेकर लौट रहा था। जैसे ही सड़क पर स्थित पेट्रोल पम्प के पास पहुंचा ही था कि इसी बीच किसी का फोन आ गया। बात करने के बाद फोन जेब में रख ही रहा था की अचानक पल्सर सवार दो लोग आ गये भुक्तभोगी को थप्पड़ मारकर सैम्सन का कीमती मोबाइल छीनकर फरार हो गये। लोंगों ने काफी दूर पीछा किया लेकिन उचक्कों का पता नहीं चला।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent


