नया सवेरा नेटवर्क
तेजी बाजार जौनपुर। क्षेत्र के कल्याणपुर ग्राम सभा में भोलेनाथ कल्याण घाट पर श्री सीताराम नवान्हपारायण व श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ नौवे दिन संपन्न हुआ। विशिष्ट नारायण स्वामी ने कहा सीताराम की पूजा तन मन को शुद्ध कर देती है जिससे आसानी से ई·ार की प्राप्ति हो जाती है। साथ साथ मलमास का समय भोलेनाथ का बहुत ही अद्भुत समय माना जाता है। इसलिए तीन दिवसीय भोले बाबा का मनमोहन कथा का सभी श्रद्धालुओं ने श्रवण किया। यह कथा लगभग मलमास के महीने में प्रत्येक वर्ष श्रद्धालुओं को सुनने को मिलता है। तीन दिवसीय भोले बाबा की कथा बहुत ही सुंदर रूप से प्रस्तुत करते हुए कहा कि भोलेनाथ की पूजा जो तन मन से करता है उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है और वह मोक्ष को प्राप्त होता है। इसलिए सभी को भोलेनाथ की पूजा अर्चना करनी चाहिए। कार्यक्रम के व्यवस्थापक तथा निवेदक ग्राम प्रधान रामजीत यादव का सराहनीय योगदान रहा। नौवे दिन यज्ञ हुआ और सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया इस मौके पर अतुल मिश्रा, संदीप मिश्रा, राम सागर यादव, पति राम, विनोद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
 |
| Ad |
 |
| Advt. |
 |
Ad
|