जौनपुर: स्वतंत्रता दिवस: वीर सपूतों के बलिदान से सीख लेने की जरूरत: डा. आशुतोष मिश्रा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
उमानाथ सिंह स्कूल पर हुआ ध्वजारोहण
बच्चों ने सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
जौनपुर। उमानाथ सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल शंकरगंज, महरूपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उमानाथ सिंह विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डा.आशुतोष मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने झंडे को सलामी दी और राष्ट्रगान हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री मिश्रा ने कहा कि देश की आजादी में वीर सपूतों ने जो बलिदान दिया वह आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। उधर ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
प्रबंधक देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि 15 अगस्त इस लिए मनाया जाता है कि जो देश को स्वतंत्रता दिलाने में बलिदान हुए उनकी याद को ताजा किया जाता है।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि डा. जयंता मौर्या, प्रधानाचार्य डा. ब्रोनो, उप प्रधानाचार्य कृष्णा यादव सहित सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रही।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Ad |
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)


.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)


