जौनपुर: आजादी के पर्व पर शिक्षण संस्थानों में हुआ ध्वजारोहण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बांधा समा
जौनपुर। जनपद के शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहरण के बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उधर उमानाथ सिंह सीनियर सेकेंड्री स्कूल शंकरगंज महरूपुर में ध्वजारोहण उमानाथ सिंह विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.आशुतोष सिंह ने ध्वजारोहण किया। विशिष्ट अतिथि अशोक सिंह फार्मेसी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.जयंत मौर्या ने भी इस समारोह के साक्षी बने। इस मौके पर कॉलेज के प्रबंधक शिवेंद्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य डॉ.ब्राोनो, उप प्रधानाचार्य डॉ.कृष्णा यादव सहित सभी कॉलेज के शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। इसी क्रम में नेहरूबालोद्यान सीनियर सेकेंड्री स्कूल में प्रधानाचार्य ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रबंधक डॉ.सीडी सिंह, डॉ.चंद्रकला सिंह सहित सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। नेहरू बालोद्यान की अन्य शाखाओं में भी ध्वजारोहण हुआ। इसी प्रकार हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। इसी प्रकार कमला नेहरू इंटर कॉलेज में ध्वजारोहण प्रबंधक डॉ.श्रीमती श्रद्धा सिंह ने किया। इसी क्रम में टीडी इंटर और पीजी कॉलेज में भी ध्वजारोहण हुआ। टीडीपीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ.आलोक सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। इसी प्रकार टीडी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ.सत्य प्रकाश सिंह ने ध्वजारोहण किया।
![]() |
| Ad |
| Ad |
![]() |
| Advt. |


%20%20%E0%A4%AE%E0%A5%88%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%81%E0%A4%AB%E0%A5%88%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A4%B0%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%E0%A4%B2%E0%A5%89%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%97%20%E0%A4%B8%E0%A5%80%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%20%E0%A4%88%E0%A4%9F%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%A6%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%B5%E0%A4%A8%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%A1,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%20%E0%A4%AB%E0%A5%80%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%97%20%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%87%E0%A4%B6%E0%A4%A8%20%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A3%E0%A4%B8%E0%A5%80%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%A1,%20%E0%A4%9C%E0%A4%97%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%B6%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%8B.jpg)
