जौनपुर: चोर समेट ले गये लाखों के आभूषण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
धर्मापुर जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में लगातार चोरियां हो रही हैं। थाना क्षेत्र के जमुआरी गांव में बीती रात चोरों ने एक घर से पचास हजार नकदी समेत लाखों रु पये का आभूषण लेकर फरार हो गये।जानकारी के अनुसार गांव निवासी अरु ण तिवारी बीती रात करीब 11 बजे घर के दरवाजे की कुंडी बंद कर अपने परिजनों के साथ पड़ोसी अशोक के घर उनके बीमार पौत्र के बारे में जानकारी लेने चले गये। एक घंटे बाद वापस आ कर सो गये। सुबह जब उठे तो देखा कि घर में रखे दोनो बाक्स का ताला टूटा हुआ था। उसमें रखा सामान बिखरा था। बाक्स में रखा आभूषण गायब था। घटना की सूचना पीड़ित ने 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर वापस लौट गयी।
![]() |
AD |
![]() |
AD |
![]() |
AD |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent